फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंपों की रीबोरिंग में खेल की डीएम ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंपों की रीबोरिंग में खेल, जांच शुरू
विज्ञापन

-डीपीआरओ ने एक्सईएन जलनिगम को सौंपी रीबोर हैंडपंपों की सूची
-निष्पक्ष जांच हुई तो कई ग्राम प्रधानों की गर्दन फंसनी तय, हड़कंप
खबर का असर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। हैंडपंपों की रीबोरिंग में हुए खेल की डीएम ने जांच शुरू करा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्राम सभाओं में रीबोर हुए हैंडपंपों की सूची जल निगम को मुहैया करा दी है। माना जा रहा है कि निष्पक्ष जांच हुई तो जिले के कई ग्राम प्रधानों की गर्दन फंसनी तय है। इसे लेकर खेल करने वाले प्रधानों में हड़कंप मचा है।
जिले की 498 ग्राम सभाओं में चार हजार से अधिक हैंडपंपों का रिबोर संबंधित गांवों के प्रधानों ने कराया है। इस दौरान रिबोर के मानक को दरकिनार रखा गया। इस खबर को अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

जिले में खराब पड़े लगभग छह हजार हैंडपंपों के चलते गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया था। सपा शासनकाल में हैंडपंपो का रिबोर न होने से समस्या जस का तस बनी थी। सूबे में योगी सरकार आई तो राज्य व चौदहवें वित्त की रकम से ब्रस्ट हैंडपंपो की रीबोरिंग का निर्देश दिया। शासन ने हैंडपंपो के रीबोर की गहराई का मानक भी निर्धारित किया था। पहले तो ग्राम प्रधानों ने रीबोर कराने से हाथ खड़े कर लिए थे। पर, दबाव बढ़ा तो मानक की अनदेखी कर हैंडपंपो का रीबोर करा दिया गया। रीबोर के बावजूद कई ग्राम सभाओं के हैंडपंपों से पानी नहीं निकला। जबकि कईयों सेे कीचड़ आने की शिकायत होने लगी। हैंडपंपो के रीबोर में हुए खेल की खबर को अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डीएम ने मामला संज्ञान में लिया। उन्होंने रीबोर किए गए चार हजार से अधिक हैंडपंपो के सूची डीपीआरओ से तलब कर मानक की जांच करने का निर्देश एक्सईएन जलनिगम को दिया है। इसकी भनक प्रधानों को हुई तो हड़कंप मच गया है। बहरहाल एक्सईएन जलनिगम ने रिबोर हैंडपंपो की गहनता से जांच की तो मनमानी करने वाले ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है।


क्या कहते हैं अधिकारी
रिबोर कराए गए हैंडपंपों में मानक की अनदेखी की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच कराने के लिए अधिशासी अभियंता जलनिगम को सूची भेजवा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मनीष कुमार वर्मा, डीएम





प्राथमिक विद्यालय बबुरा के बच्चों को बांटा स्वेटर
फोटो.....
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बबुरा के छात्र-छात्राओं को बीएसए महराज स्वामी की मौजूदगी में स्वेटर का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने 60 छात्राओं व 40 लड़कों को स्वेटर वितरित किया। कड़ाके की ठंड के दौरान स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील मिश्र, सहायक अध्यापक देवलाल, तलत, तपस्या भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन




हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने की शोकसभा
कड़ा (ब्यूरो)। हिंदू वाहिनी के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह के आकस्मिक निधन को लेकर सोमवार को देवीगंज बाजार में हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने शोक सभा की। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर हिंदू वाहिनी कड़ा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अमित केसरवानी के साथ नीरज साहू, शनि साहू, शोभित केसरवानी, अनिल विश्वकर्मा, मुन्ना पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें