फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधी समाज ने शिक्षित व संगठित रहने के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधी समाज को शिक्षित और संगठित होने की सलाह
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोधी महासभा प्रतिभा सम्मान समारोह में दिखाई गई एकजुटता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नवीन मंडी ओसा में रविवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समाज के लोगों ने शिक्षित होने के साथ ही साथ संगठित रहने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि राजनीतिक ताकत भी जरूरी है। इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा। समारोह के जरिए लोधी समाज ने अपनी ताकत का एहसास भी कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व सांसद रामबख्श लोधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा समाज तभी तरक्की करेगा, जब हम शिक्षित होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने-अपने बच्चों को बेहतर तालीम दें। बगैर शिक्षा के आज के दौर में भविष्य सुरक्षित नहीं है। यह हमें समझना होगा। कहा कि राजनीतिक ताकत तभी हमें हासिल होगी, जब तक एकजुट रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि हमारा समाज काफी पिछड़ चुका है। राजनीतिक दलों ने हमें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। हमारी समस्याओं की ओर किसी का ध्यान नहीं रहा। हमें इसी तरह एकजुट रहकर अपनी आवाज को बुलंद करनी होगी, तभी हमें समाज में सम्मान मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि लोधी समाज का अपना इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई भी हमारे समाज के लोगों ने लड़ी है। हमें अपने बच्चों को अपने समाज का इतिहास भी बताना होगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल लोधी, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह लोधी, भुल्लन सिंह लोधी, महेश लोधी, बृजेश सिंह, रामयश लोधी, बच्छराज लोधी, राजकरन सिंह, गुलाब सिंह, शिवबली लोधी, भारत सिंह लोधी, दादू राम प्रधान, हेमचंद्र, विनोद कुमार, मीना कुमार, इंद्रजीत लोधी, सलोनी राजपूत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें