फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश के दौरान प्रधान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के बाराहवेली खालसा में बुधवार को लेखपाल एक भूमि की पैमाइश करने गया था। क्रेता व विक्रेता पक्ष दोनों थे। इसी दौरान वहां प्रधान पहुंच गया तो विक्रेता पक्ष ने विरोध करते हुए हमला बोल दिया। प्रधान को बेरहमी से पीटा। किसी तरह लोगों ने प्रधान की जान बचाई। घटना के बाद विक्रेता पक्ष भाग निकला है।

बाराहवेली खालसा गांव की कंचन देवी ने हाल ही में गांव के एक व्यक्ति से भूमि खरीदी है। बैनामा कराने के बाद कंचन देवी खरीदी गई भूमि पर कब्जा लेने के लिए बुधवार को पैमाइश करवा रही थीं। लेखपाल जमीन की नापजोख कर रहा था। इसी दौरान वहां ग्राम प्रधान राकेश कुमार पहुंच गए। ग्राम प्रधान को देखते ही विक्रेता पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रधान ने विरोध किया तो दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लेखपाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंचती, इसके पहले आरोपी भाग निकले। मामले में प्रधान ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना को लेकर प्रधान संघ ने नाराजगी जताई है।

भूमि की पैमाइश के दौरान प्रधान पर हमला
विक्रेता पक्ष ने विरोध करते हुए मारापीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें