फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के मुंडन संस्कार में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली के भौंतर मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने भांजे के मंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के किशुनपुर थाना अंतर्गत नरैनी निवासी वीरसेन का बेटा बृजेश कुमार (20) परिजनों के साथ भांजे सुधांशू के मुंडन संस्कार के लिए अजुहा के भैंरो बाबा (संकरा बाबा) ट्रैक्टर से जा रहा था। मंगलवार दोपहर जैसे ही ट्रैक्टर अजुहा में भौंतर मोड़ के नजदीक पहुंचा, तभी उसमें सवार बृजेश कुमार (20) अचानक ट्राली से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोर्टें आइं। आननफानन उसे इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें