फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाबालिग के दुष्कम के दोषी को 20 साल की सजा

Sun, 26 Nov 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो उत्कर्ष यादव की अदालत ने शनिवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। रकम नहीं अदा करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की 10 वर्षीय एक लड़की एक दिसंबर 2022 को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान परास गांव के मुकेश पासी ने पान मसाला मंगाने के बहाने उसे पास में बुला लिया। इसके बाद नाबालिग को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को छोड़कर आरोपी भाग गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।


विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट उत्कर्ष यादव की अदालत में चला। राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी ने वादी समेत सात लोगों की कोर्ट में गवाही कराई। दोनों पक्षों की बहस सुनने और साक्ष्य के आधार पर शनिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें