फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का इनामी पशु तस्कर वसीम गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात 20 हजार के इनामी पशु तस्कर वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब चार साल से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के असरौली गांव का वसीम पुत्र बच्चे पशु तस्कर है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2016 से वसीम फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर महीने भर पहले एसपी प्रदीप गुप्ता ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए थे। शुक्रवार रात सल्लाहपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार मिश्रा को सूचना मिली की वसीम गांव के मोड़ पर साधन का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही आरक्षी रामकुमार दुबे, मंजीम सिंह, मंदीप पाल आदि के साथ उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें