फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से मनोरगी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के अलग-अलग गांवों में बुधवार को मनोरोगी समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मनोरोगी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटनाओं से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। करारी कोतवाली के भइला मकदूमपुर गांव निवासी दुर्गेश कुमार (20) पुत्र रामनरेश की पिछले कुछ दिन से मानसिक हालत खराब चल रही थी। परिवारीजनों ने बताया कि प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार शाम उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

आननफानन परिवार वालों ने दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही क्षणों बाद उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह मोअज्जमपुर गांव निवासी पप्पू (35) पुत्र प्रभु मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि शराब की लत के कारण तीन महीने पहले उसकी पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी। इसे लेकर वह काफी परेशान रहता था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के वियोग में पप्पू ने बुधवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए ही पप्पू की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें