फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा में दो लाख का पटाखा जब्त

Sat, 14 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पकड़ा गया पटाखा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीपावली पर बिक्री के लिए पश्चिमशरीरा में भारी मात्रा में डंप किए गए पटाखे को प्रशासन से जब्त कर लिया है। बिना अनुमति कारोबारी ने भंडारण कर रखा था। एसडीएम ने छापामारी करते हुए दो लोगों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी ने पश्चिमशरीरा पुलिस के साथ शुक्रवार को स्थानीय बाजार में छापामारी की। इस दौरान एक घर से करीब दो लाख का पटाखा जब्त किया गया। कारोबारी ने दीपावाली पर बिक्री करने के लिए पटाखे की खेप डंप कर रखी थी। कारोबारी ने पटाखा गोदाम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। इसके बावजूद बस्ती के बीच पटाखे का भंडारण किया था। पुलिस ने पटाखे को सीज करते हुए कारोबारी दिलीप कुमार पुत्र धर्मराज के साथ मकान मालिक अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिलीप ने दो दिन पहले इलाहाबाद की विभिन्न दुकानों से पटाखा लाकर गोदाम में रखा था। इसके अलावा बाजार के खलील के घर पर डंप पटाखे को भी जब्त कर लिया है। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के बीच पटाखे का गोदाम बनाया गया था। भंडारण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। दूसरे व्यक्ति ने जबरन दुकान  संचालित करने के लिए पटाखा जमा किया था। जब कि लाइसेंस होल्डर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें