फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल मे सीलन से गिरा दो गरीबों का आशियाना

विज्ञापन
2 homes demolished by rain - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
स्थानीय तहसील के रेही व मुरादपुर गांव में बुधवार के दौरान दो लोगों के कच्चे मकान गिर गए। घटना में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन गृहस्थी का सारा समान बर्बाद हो गया। नेवादा विकास खंड के रेही गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्यामलाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार को वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर के अगले हिस्से में बने छप्पर में सो गया। आधी रात को बरसात के दौरान अचानक उसका घर गिर गया। इसी तरह चायल विकास खंड के मुरादपुर गांव निवासी अमर सिंह पुत्र मोहनलाल का घर भी सीलन के कारण गिर गया। घटना में ादोनों घरों की गृहस्थी मलबें में दबकर नष्ट हो गई। इससे पहले चरवा में मंगलवार को दो लोगों के घर गिर गए थे। सभी मामलों की जानकारी तहसील प्रशासन को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें