फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की थमी सांस, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव की पूनम देवी (22) पत्नी बुधराम गृहिणी थी। बताया जाता है कि सोमवार को किसी बात पर पति से उसका झगड़ा हुआ था। इसी के बाद तैश में आकर पूनम ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग के हवाले कर लिया था। गंभीर अवस्था मेें उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। वहां गुरुवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें