फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1997 संदिग्धों की हुई कोविड जांच, पांच मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है। शनिवार को तकरीबन दो हजार संदिग्धों की कोविड जांच के बाद भी केवल पांच लोग पॉजिटिव निकले हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को भी जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर 1997 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से पांच लोग पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के साथ ही सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
अच्छी बात ये रही कि इस दौरान संक्रमण की जद में रहे 18 मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 163 हो गई है। इनमें से 124 संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 39 मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें