फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट स्थापना के साथ घरों-मंदिरों में विराजीं देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ बुधवार से हो गया। पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच मां अंबे की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के साथ ही नौ दिन का व्रत शुरू कर दिया। मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का दर्शन-पूजन करने के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर व पूजा पंडाल घंट-घड़ियाल व मां के जयकारों से गूंज उठे। वहीं हवन से भी वातावरण सुवासित हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को पूजा पंडालों में मां अंबे की प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान मां के जयकारों से पंडाल गूंजते रहे। दूसरी ओर भक्तों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना की। नौ दिन के व्रत की शुरुआत भी की। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री का माना जाता है। पहले दिन मंदिर में मूर्तियों को मां के शैलपुत्री रूप में सजाया गया। माता के दर्शन करने के लिए मंदिरों, पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंझनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में कस्बे व आस-पास के गांवों के भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर दोपहर तक लगी रही। संचवरा स्थित मां अलोपशंकरी व अंबारी गांव स्थित देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की दिनभर भीड़ लगी। इसी तरह कौशांबी ब्लॉक के चांदकन गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन किया। प्रतिपदा के दिन से जिले के गांव व कस्बे मां की भक्ति रस में डूबे नजर आए तो शाम को पूजा पंडालों में महिलाओं व लोक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों का कार्यक्रम रखा गया।

कड़ा स्थित मां शीतला देवी के मंदिर का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां के दर्शन-पूजन से व्यक्ति के सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। यहां पर पूजन-अर्चन के लिए जिले के अलावा प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, सुल्तानपुर, भदोही समेत गैर प्रांतों से भक्त नवरात्रि में पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन धाम में लाखों भक्तों ने हाजिरी लगाई। इससे पहले भक्त भोर में ही कड़ा के कुबरी, बाजार, हनुमान, कालेश्वर, असदपुर समेत विभिन्न गंगा घाटों में स्नान किया। इसके बाद मां के दर्शन को लाइन लगाकर खड़े हो गए। मां का शृंगार होने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए पट खुला तो पूरा धाम जयकारों से गूंज उठा। देर रात आरती के बाद पट को बंद किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन शीतला धाम कड़ा स्थित कुबरी गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। घाट पर पहुंचने वाले स्नानार्थियों को गंदगी के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। भक्तों की परेशानी व गंदगी को देख गंगा गोमती के अध्यक्ष विनय पांडेय की अगुवाई में सुनील जायसवाल, सुमित, बब्लू, प्रमोद निषाद आदि ने मोर्चा संभाला और घाट की सफाई की। नवरात्र को लेकर शीतलाधाम स्थित गंगा घाट पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं था। प्रशासन व स्थानीय समिति के सदस्यों के ध्यान नहीं देने से घाट पर पहुंचने वाले स्नानार्थियों को अंधेरे में डुबकी लगानी पड़ी। इतना ही नहीं घाट पर अंधेरा होने की वजह से कुछ स्नानार्थी सुबह होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें