फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्र प्रताप बने संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। संयुक्त मोर्चा संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह (सीटू) ने मंगलवार को डायट परिसर में अपनी कमेटी का विस्तार किया। इसमें उन्होंने अनन्त प्रताप सिंह को प्रदेश महामंत्री, अजीत रैना को प्रदेश सचिव राहुल सिंह को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया। इसके बाद हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कई अहम फैसले लिए।
विज्ञापन


इसी के साथ ही डीएलएड 2018 की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें रुद्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, शुभम सिंह को उपाध्यक्ष, तुषार त्रिपाठी को महासचिव, सुधाकर सिंह को सचिव, दीपक सिंह को उपमंत्री, शुभम सिंह को मीडिया प्रभारी, अंकित पटेल को कोषाध्यक्ष, प्रशांत केसरवानी को सांस्कृतिक मंत्री, रवि सिंह को मुख्य वक्ता, लालमन भारतीय को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने छात्र हित में काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मुकेश पांडेय, मुकेश सिंह पटेल, गौरव सिंह, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, आनंद सिंह, अंकित सिंह चंदेल, अजीत सिंह, रजनीश सिंह, योगेश, सुदीप केसरवानी आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें