फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की मान्यता के लिए लगाए फर्जी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भरवारी स्थित मेहता अस्पताल परिसर में संचालित एक स्कूल प्रबंधक ने मान्यता के लिए फर्जीवाड़ा कर दिया। जांच में खुलासा होने के बाद एबीएसए मूरतगंज ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोखराज थाने में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। यह भी आरोप है कि इससे पहले एफआईआर व नोटिस जारी करने के बावजूद प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नई बाजार भरवारी निवासी गुड्डू सिंह पुत्र कमल सिंह ने बगैर किसी मान्यता के मेहता अस्पताल परिसर में इंडियन पब्लिक स्कूल संचालित कर रखा है। जांच में फर्जी विद्यालय पाए जाने पर 31 जुलाई 2017 को एबीएसए ने प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया था। इसके बाद भी स्कूल संचालन नहीं बंद हुआ। 23 जुलाई 2018 को निरीक्षण में स्कूल संचालित मिलने पर एबीएसए मूरतगंज रमेशचंद्र पटेल ने प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। इसका भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। दबाव बढ़ने पर प्रबंधक ने मान्यता के लिए बीएसए कार्यालय में आवेदन किया तो एबीएसए ने पत्रावली की जांच की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आवेदन के साथ लगाया गया किरायानामा फर्जी निकला। कूटरचित/फर्जीवाड़ा करने पर एबीएसए ने प्रबंधक के खिलाफ कोखराज थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें