फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालयों में गरजे सपाई,किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालयों में गरजे सपाई,किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
फोटो नं-15, 16,29
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपा पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से वादे पूरी कराने की मांग की है।
सदर तहसील में पार्टी जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम विवेक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसानों व आम आदमी से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। भाजपा के सत्ता में आते ही किसान सड़क पर आलू फेंकने के लिए मजबूर हो गया है। किसानों का धान बिचौलिए खरीदकर मालामाल हो रहे हैं। निजी नलकूप किसानों से बिल के नाम पर भारी वसूली कर रही है। रबी की बुवाई के समय किसानों को उर्वरक नहीं मिल सकी। गन्ना किसानों को अभी तक समर्थित मूल्य नहीं मिल सका है। इसके अलावा जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था व सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांगे पूरी करते हुए कानून व्यवस्था सुधारने व सपाइयों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव, मौला बख्श, सुभाष सिंह, हाजी अवैस हसन, अमर सिंह यादव आदि सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
चायल में एसडीएम को सौंपा आलू व सांड़
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सपाइयों ने पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार की अगुवाई में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन के साथ एक सांड़ व एक बोरा आलू भी सौंपा। आलू सौंपकर आरोप लगाया कि किसानों की मंदी के चलते लागत नहीं निकल रही है तो सांड़ खेतों को रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक आशिफ जाफरी, चंद्रबली पटेल, इरफान अहमद, शरद यादव सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


सिराथू में सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। विधान सभा सिराथू के सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सात सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिवनारायण सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने की अगुवाई भानू यादव ने किया। इस मौके पर अनीश चच्चा, कासिम हुसैन, कैलाश केसरवानी, सुबेदार सिंह यादव, दयाशंकर यादव, सुमित पांडेय, डॉ. असलम, रामसजीवन निर्मल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें