फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को चार-चार साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी को चार-चार साल की कैद
विज्ञापन

-घर की बहू बनाने से पहले कराया था गर्भपात, छह-छह हजार रुपए का जुर्माना भी लगा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के पारा हसनपुर गांव की मां-बेटी को विशेष अदालत ने शुक्रवार को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई। गांव की युवती को घर की बहू बनाने का झांसा देकर गर्भ में पल रही नन्हीं जान को मौत की नींद सुला दिया था। अदालत ने कारावास के साथ छह-छह हजार रुपए जुर्माना भी वसूल करने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक करारी के पारा हसनपुर गांव की एक युवती को पड़ोसी मैसर प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया था। युवती के गर्भवती होने पर परिवार आरोपी युवक की मां जुलेखा और बहन सैदी उसे बहू बनाने का झांसा देकर इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल ले गईं और जान से मारने की धमकी देते हुए गर्भपात करा दिया। इसके बाद गांव लाकर छोड़ दिया। धमकी दी थी कि किसी से कोई शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 20 मई 2015 को करारी पुलिस ने आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। दो साल तक मामला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय विशेष अनुपम कुमार की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता घनश्याम कुमार और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने मां-बेटी को दोषी पाते हुए चार-चार साल की कैद और छह-छह हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

-------


परती पड़ी भूमिधरी की मिट्टी खोद ले गए अराजकतत्व
फोटो-
करारी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के खंदेउरा गांव की कुंती देवी पत्नी संतलाल ननिहाल मोअज्जमपुर में रहती है। जहां उसकी छह विस्वा भूमिधरी परती पड़ी है। बृहस्पतिवार रात अराजकतत्वों ने परती भूमि पर जेसीबी लगाकर मिट्टी खोद डाली। भूमिधरी से मिट्टी निकाले जाने की जानकारी पीड़िता को सुबह हुई। दोपहर बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
----------



करनपुर सौरई बाजार में जला अलाव
शमसाबाद (ब्यूरो)। शीत लहर के साथ बढ़ी गलन को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को सिराथू तहसील प्रशासन ने करनपुर सौरई बाजार में अलावा जलवाया। बाजार में अलाव जलते ही स्थानीय लोगों के साथ मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि प्रशासन के इस पहल से राहगीरों के साथ स्थानीय गरीबों को ठंड से निजात मिलेगी।
-----


पांच गांवों के 80 लोगों को वितरित किया गया कंबल
चायल/सरायअकिल(ब्यूरो)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार एडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के साथ नायब तहसीलदार विमल शुक्ल ने चक गेरिया, मुरादपुर, खपरा खंदेउरा, रसूलपुर काजी और सकाढ़ा गांव के 80 गरीब महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किया। तहसील प्रशासन के हाथ कंबल पाकर गरीबों का चेहरा खिलखिला उठा। अफसरों के साथ सभी गांव के हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। खपरा खंदेउरा में ग्राम प्रधान संतोष कुमार मिश्र ने पितनी, रामसवांरी, खुशहाली, कलावती फूलकली, गायत्री देवी किवली, रामसेवक आदि को अपने हाथों से कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

-------


रैन बसेरा से गरीबों को ठंड में मिलेगी राहत
चायल (ब्यूरो)। गरीब मुसाफिरों, मजलूमों के साथ बेसहारों को ठंड से निजात दिलाने के लिए चायल में शुक्रवार को रैन बसेरा खोला गया। कस्बे में बने अंत्येष्टि स्थल को साफ सुथरा कराते हुए प्रशासन ने 40 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है। कस्बे में रैन बसेरा खुलने से गरीबों के साथ बेबस मुसाफिरों ने राहत की सांसे ली है। रैन बसेरा में बिस्तर के साथ अलाव का भी इंतजाम किया गया है। तहसील प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें