फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ अभियान पर भारी पड़ रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश ओडीएफ अभियान पर भारी पड़ रही है। बरसात होने से शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी व कीचड़ भर गया है। इससे निर्माण कार्य प्रधान व सेक्रेट्रियों ने रोक दिया है। बारिश के चलते अफसरों का गांवों में चल रहा मार्निंग फॉलोअप भी ठप हो गया है।

शासन ने जिले की एक-एक ग्राम सभा को 31 दिसंबर तक पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का फरमान जारी किया है। शासन के फरमान के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ, डीपीआरओ सहित जिला स्तरीय सभी अफसरों को नोडल अधिकारी बनाकर गांव-गांव ओडीएफ अभियान चलवाया। नोडल अफसर बनने के बाद अफसरों ने गांवों में जाकर मार्निंग फालोअप शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान अफसर सुबह छह बजे गांव पहुंचकर खुले में शौच करने वाले ग्रामीणों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दे रहे थे और उन्हें खुले में शौच के लिए रोक रहे थे। मार्निंग फालोअप के दौरान नोडल अधिकारी शौचालय निर्माण की प्रगति भी मौके पर जाकर देखते थे। प्रगति खराब होने की रिपोर्ट पर डीपीआरओ द्वारा प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही थी।

जिले में चल रहे ओडीएफ अभियान पर मौसमी बारिश भारी पड़ गई। तीन दिन तक तेजी पकड़ रखे अभियान के तहत गांवों में खुदवाए गए शौचालयों के गड्ढों में पानी व कीचड़ भर गया है। बारिश के दौरान राज मिस्त्रियों ने निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए।

दूसरी ओर अफसर भी गांव नहीं पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर मौसमी बारिश ने जिले की ग्राम सभाओं में चल रहे ओडीएफ अभियान को पूरी तरह से धड़ाम कर दिया है। इस बाबत डीपीआरओ कमल किशोर का कहना है कि गड्ढों में जलजमाव होने से काम प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही इसे फिर गति दी जाएगी।
विज्ञापन


ओडीएफ अभियान पर भारी पड़ रही बारिश
झमाझम बरसात से पट गए शौचालयों के गड्ढे
प्रधानों ने रोका निर्माण कार्य, अभियान हुआ ठप



शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सेक्रेटरी निलंबित
डीएम के निरीक्षण के बाद डीपीआरओ ने की कार्रवाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने विकास खंड सिराथू के बरीपुर गांव में तैनात सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया। आरोप है कि सेक्रेटरी ने ओडीएफ अभियान में लापरवाही बरती है। सेक्रेटरी को निलंबित करने के बाद आरोप पत्र गठित करने का निर्देश एडीओ पंचायत कड़ा को दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास खंड सिराथू के बरीपुर गांव का 19 जून को निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि बेसलाइन सर्वे की सूची के मुताबिक एक भी लाभार्थियों के शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। इसके अलावा अन्य आवंटित ग्राम पंचायतों में सेक्रेटरी विष्णु कुमार पांडेय द्वारा शौचालय निर्माण में शिथिलता बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ कमल किशोर ने सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आरोप पत्र गठित करने की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत कड़ा को सौंपी है। उन्होंने 5 दिन के भीतर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें