फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले के 1.84 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी सब्सिडी

Wed, 04 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना लाभा​र्थियों को किया गया स​ब्सिडी वितरण। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
दीपावली पर जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,84,064 लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर रिफिल पर सब्सिडी की सौगात मिलेगी। मंगलवार को उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और निवर्तमान विधायक लाल बहादुर ने सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान 11 महिला लाभार्थियों साधना, राधिका, आरती देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी, गुड़िया, रुक्मणी, अर्चना, लालती, सुषमा देवी और लक्ष्मी देवी को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक दिए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 1,84,064 लाभार्थी हैं। अक्तूबर से दिसंबर तक गैस सिलिंडर रिफिल कराने वाले पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए सब्सिडी जारी की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों से गैस सिलिंडर रिफिल कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में योजना के लाभ और महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें