पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को पीटकर लूटा
पूरामुफ्ती के मंदरी मोड़ के पास गुरुवार रात हुई घटना
चायल। पूरामुफ्ती के मंदरी मोड़ के समीप स्थित फ नगांव से कुछ दूरी पर गुरुवार की रात एक अवर अभियंता से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फ रार हो गए। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
प्रयागराज के धूमनगंज निवासी इंद्रजीत यादव लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता हैं। उनकी तैनाती कौशाम्बी में है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत गुरुवार की रात पिपरी के तिल्हापुर मोड़ में चल रहे नाली निर्माण कार्य की साइट देखने के बाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पूरामुफ्ती के मंदरी मोड़ से पहले बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया। उसके बाद बदमाशों ने अवर अभियंता की अपाचे बाइक, एंड्रॉयड मोबाइलए सरकारी कागजात और बटुआ छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए वहां से फ रार हो गए। घटना के बाद घायल अवर अभियंता ने किसी राहगीर को रोक कर मदद की गुहार लगाई और उसी के मोबाइल फोन से डायल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सरकारी अफ सर से लूट की सूचना मिलते ही सीओ राजकुमार त्रिपाठी पूरामुफ्ती व पिपरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले में सीओ राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि लूट की सूचना मिली थी। मगर मामला मोटरसायकिल चोरी का लग रहा है। फि लहाल जांच की जा रही है।