फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला बिस्किट खिलाकर साली से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला बिस्किट खिलाकर साली से किया रेप
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ मंगलवार को जीजा ने नशीला बिस्किट खिलाकर दुराचार किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती स्नातक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। उसने बताया कि मंगलवार को होली मिलने उसका जीजा घर आया था। पीड़िता की मानें तो देर शाम जीजा ने बहाने से उसे नशीला बिस्किट खिला दिया। इसके बाद बेहोश हो जाने पर दुष्कर्म किया और घर से भाग गया। होश आने पर पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जाता है कि दोनों पक्षों के लोग समझौते के लिए पंचायत भी कर रहे हैं। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नकदी, गहने लेकर आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
सरायअकिल (ब्यूरो)। क्षेत्र के एक गांव की महिला आठ बच्चों की मां है। इन दिनों वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनवा रही थी। बताया जाता है कि निर्माण कार्य में लगे राजगीर से महिला को प्रेम हो गया। सोमवार को वह करीब एक लाख रुपये और गहने लेकर राजगीर संग फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर महिला के पति ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें