फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-नीलामी से मिलेगा वाहनों का वीआईपी नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-नीलामी से अब मिलेगा वाहनों का वीआईपी नंबर
विज्ञापन

दावेदार बढ़ने पर अधिक चुकानी पड़ेगी कीमत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। वाहन के वीआईपी नंबर के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि अब ई-नीलामी से नंबरों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामी को बोली लगानी होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को ही उसका पसंदीदा पंजीकरण नंबर मिलेगा।
वाहन पर पसंदीदा नंबरों का क्रेज आज भी लोगों में है। इसके लिए पहले लोगों को नंबर की प्री-बुकिंग करानी पड़ती थी। जो पहले बुंकिंग करा देता था उसे ही नंबर आवंटित कर दिया जाता था। अन्य लोगों को मायूस होना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने अब नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बुकिंग के बाद भी दूसरा व्यक्ति अपने पसंदीदा नंबर के लिए दावेदारी कर सकेगा। बस उसे इसके लिए थोड़ी अधिक कीमत चुकानी होगी। इसी तरह जो सबसे अधिक बोली लगाएगा। उसे नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं नंबर की बुकिंग से पहले 30 फीसदी धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। नीलामी में नंबर आवंटित होने के बाद कोई अपने वाहन का पंजीकरण नहीं कराता है तो उसकी धनराशि जब्त हो जाएगी। इसके विपरीत कम बोली के चलते नंबर आवंटित नहीं होने पर जमा की गई 30 फीसदी रकम संबंधित के बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। नई सीरीज की शुरुआत के साथ ही यह प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अब तक स्पेशल नंबरों के लिए तीन, छह, साढ़े सात व 15 हजार रुपये निर्धारित था। इस प्रक्रिया में धनराशि की कोई सीमा नहीं है। जितनी ज्यादा बोली होगी। उतनी अधिक धनराशि में नंबर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
न्यूतम 500 रुपये बढ़ानी होगी बोली
स्पेशल पंजीकरण नंबर के लिए पहला व्यक्ति जो बोली लगाएगा। दूसरे को उससे न्यूनतम 500 रुपये अधिक बोली लगानी होगी। इससे कम धनराशि बढ़ाने पर साफ्टवेयर स्वीकार नहीं करेगा।
वर्जन
नई सीरीज प्रारंभ होने के साथ ही ई-नीलामी शुरू कर दी जाएगी। कोई भी स्पेशल नंबर अब बोली लगाने पर ही मिलेगा।
शंकरजी सिंह-एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें