मंझनपुर। ठंड का असर गुरुजी पर ज्यादा दिख रहा है। स्कूल पहुंचने के बाद वह क्लास में नहीं बल्कि धूप सेंकते देखे जा रहे हैं। शनिवार को ऐसे ही तीन शिक्षकों से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा।
बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने शनिवार को प्राथमिक स्कूल तियरा जमालपुर का निरीक्षण किया। स्कूल में पांच शिक्षक तैनात हैं। दो शिक्षक क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे बाकी बाहर धूप ले रहे थे। इससे नाराज बीएसए ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व माध्यमिक स्कूल तियरा में सब ठीक मिला। इसी तरह पूर्व माध्यमिक स्कूल तरना के निरीक्षण में शौचालय बदहाल मिला। इसे लेकर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।