फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोप है कि पुलिस सुलह करने का दबाव बना रही है। पीड़ित पिता ने बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके की एक 14 वर्षीय एक लड़की एक सितंबर को शौच के लिए गई थी। किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला सनीदेवल पुत्र धर्मेंद्र अपने साथी के साथ किशोरी को अगवा कर ले गया। किशोरी की बहन ने यह बात घर में बताई तो मामले की तहरीर कोखराज पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने सनीदेवल के छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि इसके बाद से पुलिस ने न तो आरोपी को पकड़ा और न ही किशोरी को बरामद किया। पीड़ित पिता के मुताबिक पुलिस कहती है कि आरोपी हाईकोर्ट की शरण लिए हैं। इस वजह से वह कुछ नहीं कर सकते। इसे लेकर पीड़िता के पिता ने एसपी के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें