सिराथू। सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव में मंगलवार रात मुहर्रम के जुलूस में शामिल एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से जुलूस में अफरातफरी मच गई।
गुलामीपुर निवासी सबाकत उल्ला (40) पुत्र अच्छन इलेक्ट्रानिक का काम करता था। मंगलवार रात करीब 2.30 बजे वह मुहर्रम के जुलूस में अलम लेेकर चल रहा था। जुलूस ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था। इस इलाके में अंधेरा होने से अलम में लगी लोहे की छड़ रास्ते में हाईटेंशन तार से टच कर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे सबाकत उल्ला को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सैनी कोतवाल राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिजनों में शोक है। परिजनों का कहना है कि हाईटेंशन तार ढीला थी।