फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं, मौत के घाट उतारा गया था मंसूर!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के निंदूरा गांव का मंसूर सड़क हादसे में नहीं मरा था। कथित तौर पर उसे मौत के घाट उतारा गया था। मामले में अदालत के निर्देश पर सोमवार को सालभर बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही प्रकरण की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


निंदूरा निवासी नबी अहमद ने बताया कि पांच अगस्त 2017 को उसके बेटे मंसूर की पड़ोसी गांव थुलबुला के वसीम, कलीम पुत्र इशरार, अशोक पुत्र छोटेलाल व मानिकपुर प्रतापगढ़ निवासी संदीप ने हत्या कर दी थी। इसके बाद शव मीरपुर तकिया गांव के समीप सड़क किनारे फेंककर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया था। पीड़ित के मुताबिक तभी उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। आरोप है कि सीओ ने जांच की तो लीपापोती कर दी। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें