फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग के बावजूद तीन सौ नलकूप ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नलकूप की बोरिंग कराने और बिजली कनेक्शन स्वीकृत करा चुके दोआबा के करीब तीन सौ किसान तार, पोल व ट्रांसफार्मर के लिए रोजाना विभागीय स्टोर का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


दोआबा में खेती करने के लिए बड़े व मध्यम वर्गीय किसानों खेतों में निजी नलकूप लगवाते हैं। अब तक पांच हजार से अधिक किसान निजी नलकूप लगवा चुके हैं। वहीं तीन सौ किसानों ने सिंचाई की परेशानी देखकर अपने खेतों में निजी व सरकारी सहायता से बोरिंग कराई। बोरिंग कराने के बाद किसानों ने बिजली का कनेक्शन लेने के लिए डिवीजन कार्यालय में आवेदन किया। आवेदन के बाद बिजली कनेक्शन जारी कर दिया। कनेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नलकूप को जरूरी उपकरण स्टोर से मुहैया कराया जाता है। लगभग आठ माह से किसान तार, पोल, ट्रांसफार्मर के लिए स्टोर का चक्कर काटते-काटते थक गए। सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है। तीन महीने पहले जिले के दौरे पर आए एमडी से भी शिकायत की गई थी। उन्होंने दस दिन के भीतर सामान भेजवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एमडी का भी आश्वासन हवा-हवाई साबित हुआ।

निजी नलकूप के लिए सामान मुहैया कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन व स्वामी समर्थक किसान पार्टी द्वारा समय-समय आंदोलन किया जाता रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान व समर्थक किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कई बार डिवीजन कार्यालय, स्टोर व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार सामान उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। वही मुख्य अभियंता, इलाहाबाद मंडल इलाहाबाद अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि निजी नलकूप मालिकों को तार, पोल और ट्रांसफार्मर आदि मुहैया न कराने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो मामले में देरी कहां से हो रही है इस बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही सामान मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें