फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली भूमि गिरत दशकंधर...

विज्ञापन
विज्ञापन
डोली भूमि गिरत दशकंधर...
विज्ञापन

सरायअकिल में मेघनाथ, रावण वध का मंचन
सरायअकिल (ब्यूरो)। नगर पंचायत सरायअकिल में आयोजित हो रही रामलीला में बुधवार की रात मेघनाथ-लक्ष्मण व राम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन हुआ। रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारों से कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

कस्बे में हो रही रामलीला में बुधवार की रात कलाकारों ने मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध के साथ मंचन की शुरुआत की। दोनाें योद्धाओं के बीच हुए घोर युद्ध को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। मेघनाथ का अंत होने के बाद रावण युद्ध के मैदान में पहुंचा। इस दौरान रावण का सिर कई बार धड़ से अलग हुआ पर उसकी मौत नहीं हो रही थी। विभीषण के बताने पर भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो वह धरासाई होकर आकाश से धरती पर गिर पड़ा। रावण पर लदे पाप के बोझ से धरती कांप उठी। रावण के मारे जाते ही मंचन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गुरुवार की रात कलाकारों द्वारा राम के राज्याभिषेक के साथ लीला का समापन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें