फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुर व प्रिय भाषा है हिंदी : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुर और प्रिय भाषा है हिंदी : जिला जज
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला न्यायालय में गुरुवार को हिंदी दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में जिला जज दिलीप सिंह यादव ने कहा कि हिंदी सबसे मधुर व प्रिय भाषा है। यह भारतीयों की जान है। उन्होंने बताया कि न्यायालयों में हिंदी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। न्यायालय आने वाले लोगों को उन्हीं की भाषा में आदेश पारित करना चाहिए। इससे आम जन को आदेश की सही जानकारी रहेगी। इस मौके पर एडीजे दिनेश पाल यादव, हुमायूं रसीद खां, अनुपम कुमार, सिविल जज कुलदीप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रुति वर्मा, फेमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश इफ्तेखार अहमद के अलावा अधिवक्ता दिलीप पांडेय, मनुदेव त्रिपाठी, कुलदीप शुक्ला, रामहर्ष वर्मा, जयनारायण तिवारी आदि लोग रहे।


देश में ही नहीं विश्व में हिंदी का उच्च स्थान : ज्योति
भरवारी (ब्यूरो)। हिंदी दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को भरवारी स्थित नंदीवाणी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक ज्योति अभिजीत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी का महत्व देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर बढ़ रहा है। ऐसे में छात्रों को हिंदी ज्ञान अर्जित करने में विशेष रुचि लेनी चाहिए। इससे मातृ भाषा का सम्मान तो बढ़ेगा ही लोगों को ज्ञान भी प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य संदीप सिंह चौहान ने कहा कि मातृभाषा का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदी दिवस पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर रेनू, मधु, विकास, प्रमोद, सचिन यादव, तरुणा, रेहान सहित विद्यालय के समस्त बच्चे मौजूद रहे।


हिंदी दिवस के मौके पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम
भाषण, निबंध, काव्य पाठ के जरिए मनाया गया हिंदी दिवस
मंझनपुर (ब्यूरो)। हिंदी दिवस के मौके पर गुरुवार को जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे अधिक शैक्षिक संस्थानों में रही। इस दिन जगह-जगह पर निबंध, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन व काव्य पाठ किया गया। विद्यालयों में वक्ताओं ने हिंदी दिवस के मौके पर राष्ट्रभाषा के महत्व और विश्व में बढ़ रहे स्थान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कई विद्यालयों में हिंदी दिवस पखवारा मनाते हुए कार्यक्रमों का अनवरत आयोजन किया जाएगा।


हिंदी दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू
मूरतगंज (ब्यूरो)। विश्वनाथ प्रसाद पीजी महाविद्यालय भिखनापुर मूरतगंज में गुरुवार को हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में सप्ताह भर चलता रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौके पर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसका सरलीकरण देशवासियों के विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में हिंदी दिवस को लेकर सप्ताह भर निबंध लेखन, प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इनके अलावा डॉ. कंधई लाल, अशोक तिवारी ने भी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ. आनंद पाल, डॉ. विनीता शाही, मनीष केसरवानी, अश्वनी शर्मा, डॉ. अनीता वर्मा, चंद्रप्रभा सिंह, राजेश मिश्र, अमर सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें