फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगे 3.32 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक ने गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगे 3.32 लाख
विज्ञापन

बसोहनी गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव में रहने वाले एक युवक से गड़ा धन निकालने के नाम पर एक तांत्रिक ने करीब 3.32 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बसोहनी निवासी दिनेश कुमार खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले पूरामुफ्ती में रहने वाले एक तांत्रिक ने उससे कहा कि उसके घर में अकूत संपत्ति गड़ी है। इसके बाद धन निकालने का झांसा देकर करीब 3.32 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की मानें तो अभी तक आरोपी धन निकालने की बात कह रहा था। अब ली गई रकम लौटाने के लिए कहने लगा। रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाने पर अब जान से मार डालने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने मंगलवार को शिकायत पुलिस से कर दी। नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें