फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: सोशल मीडिया ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा हमला: सोशल मीडिया ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन

तमाम लोगों ने अपने प्रोफाइल से फोटो हटाकर लगाया ब्लैक रिबन
जिले के भर के लोगों में नहीं थम रहा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने आतंकी घटना में मारे गए जवानों की शहादत को नमन करने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर में खुद की तस्वीर की जगह काला रिबन लगा डाला। आम और खास सभी में गुस्से का गुबार दिख रहा है।
आतंकी हमले को लेकर जिले के भर के लोगों ने अपने-अपने तरीके से गुस्से का इजहार किया। तमाम ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने प्रोफाइल पिक्चर में काला रिबन लगा लिया। व्हाट्सएप व फेसबुक पर आतंकवादियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली जा रही है। तमाम लोगों ने कहा अपनी पोस्ट में लिखा, अब वक्त आ गया है 56 इंच के सीना दिखाने का। शुभम लिखते हैं, 2019 के बाद वेलेनटाइनडे बंद करके उसका नाम शहीदी दिवस रखना चाहिए। इसे तरह के कमेंट से सोशल मीडिया रंग रहा।
विज्ञापन


वकीलों ने हड़ताल पर रहकर किया बंद का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आतंकी घटना को लेकर जिला कचहरी के वकीलों ने शनिवार को दूसरे दिन भी अपने गुस्से का इजाहर किया। शोक में डूबे अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया। इसके अलावा भारत बंद का आह्वान करते हुए दुकाने बंद कराई गई।
विज्ञापन

माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिऐशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की अगुवाई में कचहरी के अधिवक्ताओं ने आम सभा की। इसके बाद सभी ने एक स्वर में हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। महामंत्री ने कहा कि पाक का यह कदम कायरतापूर्ण हैं। वकीलों ने सरकार से मांग किया कि वह आतंकियो को इस वीभत्स कार्य के लिए करारा जवाब दें। इस मौके पर शिव कुमार पांडेय, उदित नरायण सिंह, मनुदेव त्रिपाठी, रामहर्ष बर्मा, बृजेंद्र सिंह, महेशचंद्र त्रिपाठी, सत्यनरायण यादव, भूपेंद्रनाथ त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्र, शिव प्रसाद त्रिपाठी, कौशाल किशोर, मक्खनलाल मिश्र, दिनेश पांडेय, सुभाष चंद्र अविनाश कुमार त्रिपाठी, गोपाल जी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें