फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में सोमवार रात एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर चक सैयदअलीपुर गांव में एक युवक ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पारा हसनपुर गांव की आरती देवी (16) पुत्री मुरली सरोज सोमवार रात खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक नहीं उठी तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां उसकी फंदे से लटकती लाश देख चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर तमाम लोग आ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। किशोरी ने खुदकुशी क्यों की ? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। परिवार वालों का कहना है कि लड़की की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। पुलिस इस बिंदु को अहम क्लू मानकर जांच कर रही है। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं चक सैदलअलीपुर गांव का मोहन पासी (45) पुत्र बच्चू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद गुस्से में अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली। सुबह फंदे से लटकती लाश देख परिवार वाले सन्न रह गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों की ओर से तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें