फोटो नं-9
ऋषि महामंत्री और हरिनारायण बने कोषाध्यक्ष
पश्चिमशरीरा व्यापार मंडल में महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए हुआ मतदान
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। स्थानीय व्यापार मंडल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद शाम को परिणाम की घोषणा की गई। ऋषि मोदनवाल महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर हरिनारायण ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर विपिन केसरवानी पहले ही चुने जा चुके थे।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे से मतदान आरंभ हुआ। दोपहर दो बजे के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ। वोट डालने के लिए खासकर युवा व्यापारियों में जोश ज्यादा रहा। महामंत्री पद के लिए विवेक केसरवानी, ऋषि मोदनवाल और रिंकू मैदान में थे। ऋषि को 210 मत, रिंकू को तीन और विवेक को 105 मत मिले। इस तरह महामंत्री पद के लिए 105 मतों से ऋषि मोदनवाल विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष के लिए हरिनारायण केसरवानी और ओम प्रकाश के बीच मुकाबला था। हरिनारायण को 212 और ओम प्रकाश को 105 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। इस मौके पर संरक्षक डॉ. एखलाख अहमद, अरुण केसरवानी, रामबाबू मोदनवाल, सुनील पसारी, शैलेंद्र केसरवानी, प्रकाश कौशल आदि मौजूद रहे।