मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा की सभी कोतवालियों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 मामले आए। इनमें सिर्फ छह का ही मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी 26 शिकायतों को अगली तारीख दे दी गई।
महेवाघाट और पश्चिमशरीरा कोतवाली में डीएम मनीष कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने खुद मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। महेवाघाट में एक व पश्चिमशरीरा में नौ शिकायती पत्र आए। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों को लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। चेताया है कि मनमानी करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में आए राजस्व के 23 में चार मामले निस्तारित हुए। जबकि पुलिस से जुड़े एक भी प्रकरण का निपटारा नहीं हो सका। एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी कोतवालों को लंबित मामलों का फौरन निस्तारण करने का निर्देश दिया है।