फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। करारी के शेषा गांव मे मंगलवार को एक युवक और उसका साला करंट की चपेट आ गए। इससे जीजा की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक ससुराल में एक कार्यक्त्रस्म में शामिल होने गाया था। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


करारी के पाराहसनपुर निवासी दिनेश कुमार मौर्य (32) पुत्र राम बहादुर मौर्य की शेषा गांव में ससुराल है। सोमवार को दिनेश के चचिया ससुर ने भंडारा किया था। इस कार्यक्त्रस्म में शामिल होने लिए दिनेश शेषा गांव गया था। मंगलवार को दिनेश रिश्ते के साले गुरु प्रसाद निवासी पिपरकुंडी के साथ टेंट का सामान एकत्रित कर रहा था। इसी बीच गुरु प्रसाद लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर टेंट खोल रहा था। जबकि दिनेश सीढ़ी पकड़े था। अचानक दिनेश का हाथ बिजली की तार से छू गया। इससे दिनेश गिर कर तड़पने लगा। जबकि गुरु प्रसाद करंट लगने की वजह से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने दोनों युवकों को लेकर जिला अस्पताल ले गए। दिनेश कुमार को जिला अस्पताल से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गुरु प्रसाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश की आठ साल पहले शादी ऊषा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें