फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपए न देने पर सीज करा दिया खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार रुपये न देने पर सीज करा दिया खाता
विज्ञापन

- पीएम आवास के लाभार्थियों ने एसडीएम से की शिकायत
चायल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के कौड़िया ग्राम प्रधान ने बैंक मैनेजर से सांठगांठ कर पीएम आवास के लाभार्थियों का खाता सीज करा दिया। इससे लाभार्थियों के आवास का निर्माण अधर में लटका हुआ है। पीड़ितों ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
कौड़िया गांव निवाी रामसजीवन, राकेश, मोतीलाल पीएम आवास योजना के लाभार्थी हैं। पात्र होने पर इन तीनों लोगों को वर्ष 2017 की पात्रता सूची में शामिल करते हुए योजना की पहली किस्त 40 हजार रुपये भेजी गई थी। इस धनराशि से लाभार्थियों ने आवास का निर्माण शुरू कराया। इसके बाद 70 हजार रुपये योजना की दूसरी किस्त पहुंची तो बैंक से पैसा नहीं निकल रहा है। गुरुवार को एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान उन्हें आवास दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपया नहीं देने पर बैंक मैनेजर से साठगांठ कर खाता सीज करा दिया है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

00000000

- लेखपाल ने दिलाया कब्जा, दबंगों ने फिर किया अतिक्रमण
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय तहसील के बसुहार निवासी एक पीड़िता की भूमि पर स्थानीय दबंग बार-बार कब्जा कर रहे हैं। भूमि पर कब्जा न मिलने से हैरान पीड़िता ने गुरुवार को एसडीएम चायल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है।
बसुहार निवासी अनीता देवी पत्नी गुलाब गुरुवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से मिली। आरोप लगाया कि उसके ससुर घोखी के नाम 20 साल पहले 12 विस्वा भूमि का कृषि पट्टा हुआ था। इस भूमि पर कब्जा न मिलने पर पीड़िता ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। 15 दिसंबर को पहुंचे हलका लेखपाल ने पैमाइश करते हुए उसे चहारदीवारी उठाने के लिए कहा। जब पीड़िता ने चहारदीवारी उठाने के लिए ईट गिरवाया तो आरोपियों ने ईट गायब कर दिया। एसडीएम ने पीड़िता को न्याय दिए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

000000

मांस, मदिरा छोड़ अपनाए साकार विश्वहरि
कोखराज (ब्यूरो)। साकार विश्वहरि संगठन द्वारा गुरुवार को भरवारी के रावण मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजक सुबेदार प्रजापति ने आए हुए लोगों से शराब एवं मांस का सेवन बंद करते हुए साकार विश्वहरि को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बगैर फूल व अगरबत्ती के भगवान साकार विश्वहरि का पूजन करें, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होगी। उन्हें धर्म के नाम पर किसी अन्य देवी देवता के पूजन करने व कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में सैकड़ो अनुयाइयों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें