फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों की फायरिंग से दहल उठी भरवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सेवकों की फायरिंग से दहल उठा भरवारी
विज्ञापन

-शस्त्र पूजा के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
-सांसद व तीनों विधायकों की मौजूदगी में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने धारा 144 का किया उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नेशनल इंटर कालेज भरवारी में शनिवार को भाजपा सांसद व विधायकों की मौजूदगी में स्वयं सेवकों ने धारा 144 की जमकर धज्जी उड़ाई। विजय दशमी उत्सव पर स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजा का आयोजन किया था। पूजा के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे पूरा भरवारी इलाका दहल गया। सत्ता की हनक का कार्यकर्ताओं ने जमकर दुरुपयोग किया और इलाकाई पुलिस तमाशबीन बनी रही।
नेशनल इंटर कालेज भरवारी में शनिवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विजय दशमी उत्सव के मौके पर शस्त्र पूजा का कार्यक्रम रखा था। स्वयं सेवक व भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में असलहे लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी असलहों को रखा गया। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राधेश्याम ने शस्त्र पूजा की। इस मौके पर प्रांत के बौद्धिक प्रमुख सतपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों के कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। रायफल, बंदूक, रिवाल्वर व पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। वहां पर सांसद विनोद सोनकर, भाजपा विधायक संजय गुप्ता, लाल बहादुर और शीतला प्रसाद पटेल भी मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने धारा 144 की धज्जी उड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। हालांकि जिला प्रचारक पवन कुमार ने फायरिंग करने से लोगों को रोकने की कोशिकी, लेकिन अति उत्साही कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। कोखराज थाने की पुलिस मौजूद थी, लेकिन वह कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाय तमाशा देखती रही। इस मौके पर तुषार तिवारी, रुद्र प्रकाश, नर्वदा उपाध्याय, सत्य प्रकाश, डॉ. प्रेम प्रकाश, संतोष तिवारी, सूबेदार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की फायरिंग : जिला प्रचारक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला प्रचारक पवन कुमार ने बताया कि कालेज में शस्त्र पूजा का कार्यक्रम था। आरएसएस के स्थापना दिवस पर हर वर्ष यह कार्यक्रम था। फायरिंग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। इनमें वह लोग शामिल थे, जो पार्टी से नए जुड़े हैं। हालांकि लोगों को अनुशासन में रखने का पूरा प्रयास किया गया था।
-------------------
कालेज में आरएसएस का शस्त्र पूजा का कार्यक्रम था। फायरिंग की सूचना नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह चौकी प्रभारी से रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई करेंगे।
प्रदीप कुमार सिंह
थानाध्यक्ष, कोखराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें