फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका में होंगे 32 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी नगर पालिका में होंगे 32 वार्ड
विज्ञापन

-नगर पंचायत प्रशासन ने वार्डों के गठन की शुरू की तैयारी
-ग्राम पंचायतों का अस्तित्व होगा खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। भरवारी नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिल चुका है। अब वार्ड तय किए जा रहे हैं। ईओ ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। तीन हजार मतदाताओं पर एक वार्ड होगा। इस हिसाब से नगर पालिका परिषद में 32 वार्ड हो सकते हैं। वार्डों को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
भरवारी नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए 29 गांव जोडे़ गए हैं। इनमें कई ग्राम सभाएं आ गई हैं। कैबिनेट ने भरवारी नगर पालिका परिषद का दर्जा दे दिया है। इससे ग्राम पंचायतों का अस्तित्व खत्म होने जा रहा है। इससे ग्राम प्रधान तिलमिलाए हैं। ग्राम प्रधानों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। वहीं ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास होगा। नगर पंचायत ने पालिका परिषद के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। अब वार्डों के गठन का काम शुरू हो चुका है। तीन हजार मतदाता पर एक वार्ड का चयन किया जाएगा। वार्ड का सीमा क्षेत्र भी तय किया जा रहा है। ईओ दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि नगर पालिका परिषद में 32 वार्ड बन सकते हैं। एक दोे वार्ड की संख्या घट-बढ़ भी सकती है। सर्वे के बाद ही स्थिति साफ होगी कि कुल कितने वार्ड तय किए गए हैं। वार्ड निर्धारण की कवायद शुरू होते ही युवा नेताओं की निगाह टिक गई है। साफ हो गया है कि ग्राम पंचायतों का चुनाव यहां नहीं होगा। यही कारण है कि युवा नेता वार्डों का सीमा क्षेत्र जानकर अपनी राजनीति गरमाने की कोशिश में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
नगर पालिका से होगा विकास
भरवारी के पूर्व मेडिकल अफसर डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि सरकार ने भरवारी को तोहफा दिया है। सीएम योगी ने हरी झंडी देकर भरवारी व इसमें शामिल गांवों के लिए विकास की नई इबारत लिखी है। इसका लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से हर वर्ग खुशी है और स्वागत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें