फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

246 लीटर अवैध शराब के साथ 17 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
246 लीटर अवैध शराब के साथ 17 गिरफ्तार
विज्ञापन

जिले भर की पुलिस ने शुक्रवार की रात चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले की पुलिस ने शुक्रवार की रात अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 246 लीटर महुए से बनी शराब बरामद किया। शनिवार को सभी आरोपितों का चालान भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस ने रात को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने दलेलागंज निवासी शिवचंद्र को करीब छह लीटर, पूरामुफ्ती ने फतेहपुर घाट निवासी ओम प्रकाश को तकरीबन 20 लीटर, कोखराज ने सैंता निवासी अशोक को लगभग छह लीटर, मकदूमपुर काजी निवासी श्यामलाल को करीब 10 लीटर, पिपरी ने करेंहदा निवासी गुड्डू को 15, भगवतपुर निवासी समीर को 20, असरावल खुर्द निवासी विजय को 22 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। करारी पुलिस ने हकीमपुर निवासी देवपत की पत्नी कुसुम देवी को करीब 10 और हिसामपुर निवासी मंजीत को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। सरायअकिल पुलिस ने जुगराजपुर निवासी ज्ञानचंद्र को 20 लीटर व चरवा ने सुनील को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। सैनी कोतवाली पुलिस ने अमिरतापुर निवासी जियालाल के पास से 15, अजुहा के चंद्रप्रकाश के पास से 15 व सौरई बुजुर्ग के राजकुमार के पास से 20 लीटर शराब बरामद की। इसके अलावा कोखराज कोतवाली पुलिस ने कल्यानपुर निवासी ननकू व लक्ष्मण के पास से 10-10 व रामगोपाल के कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद की है। शनिवार को सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें