फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में चोरों ने सूने घर से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी में चोरों ने सूने घर से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

गुलामीपुर गांव मेें हुई घटना, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में सोमवार रात एक सूने घर से दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने नगदी, गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गुलामीपुर निवासी अमानत उल्ला परदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी तरन्नुम बच्चों के साथ रहती है। तरन्नुम की मानें तो सोमवार को उसके मायके परास में एक व्यक्ति की मिट्टी हो गई थी। घर पर ताला बंद कर बच्चों के साथ वह अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी। रात को दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर करीब 50 हजार रुपया नगद, तकरीबन दो लाख रुपया कीमत के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित लगभग तीन लाख का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामिनी घर पहुंची। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सैनी कोतवाल आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें