फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम हुए 2.35 लाख के 20 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुम हुए 2.35 लाख के 20 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

कौशाम्बी पुलिस ने पहली बार की खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी
सर्विलांस सेल ने करीब 15 दिनों तक चलाया विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी पुलिस की सर्विलांस सेल ने 15 दिनों का विशेष अभियान चलाकर गुम हुए 20 मोबाइल बरामद किए हैं। खोए मोबाइल फोन की जिले में पहली बार बरामदगी हुई है। इनकी कीमत करीब 2.35 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने लगभग 20 दिन पहले सर्विलांस सेल प्रभारी राकेश तिवारी को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सर्विलांस सेल ने करीब 15 दिन का विशेष अभियान चलाया। शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कसिया निवासी अशोक कुमार राजपूत, मंझनपुर निवासी सैफ रिजवी, पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी राहुल सिंह, सरायअकिल निवासी संदीप केसरवानी, सौरई खुर्द निवासी ईश्वर चंद्र, मोहित त्रिपाठी, अंधावां निवासी धनंजय सिंह, रामपुर धमावां निवासी सत्येन्द्र पांडेय, बघेलापुर निवासी फिरोज अहमद, गुलामीपुर सैनी निवासी गंगादीन, मंझनपुर निवासी मुकेश कुमार, अकबरपुर प्रयागराज निवासी मो. फरहान, सरायअकिल निवासी राजीव लोचन शुक्ला, समदा निवासी मनोज कुमार, सिराथू निवासी सचिन कुमार, मंझनपुर निवासी दुर्गेश गुप्ता, फरीदनपुर निवासी सुरेन्द्र मौर्य, नैनी निवासी अरविंद कुमार, आरक्षी जाकिर हुसैन व नेवारी निवासी हीरालाल के मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामदगी के बाद सभी लोगों को उनका मोबाइल दे दिया गया है। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 2.35 लाख 257 रुपया है। एसपी ने सर्विलांस सेल प्रभारी राकेश तिवारी व स्टेनो अविनाश सिंह की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं हुई गिरफ्तारी
एसपी ने बताया कि मोबाइल फोन जिन लोगों के कब्जे से बरामद हुए, उनमें अधिकतर ने पड़ा पाया था। इसलिए उनका कोई अपराध नहीं है। लिहाजा कार्रवाई नहीं की गई। कुछ ने किसी दूसरे से मोबाइल खरीदा था। अब बेचने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें