नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के लोग रविवार सुबह खेतों की ओर गए। इसी बीच देखा कि पुलिया के नीचे एक नवजात बच्ची की लाश पड़ी थी। सूचना पर पुलिस जांच की। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि किसी ने कुकर्मों को छिपाने के लिए बच्ची की हत्या की है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।