फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 में सिर्फ 17 शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। तहसीलों में मंगलवार को समाधान दिवस में पीड़ितों ने शिकायतेें दर्ज कराईं। मंझनपुर के जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बीते दिनों दर्ज शिकायती पत्रों के निस्तारण की हकीकत जानने के लिए कई फरियादियों से खुद फोन पर बात की। इसके बाद अफसरों को चेताया कि पीड़ितों की शिकायते निपटाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां करीब 174 शिकातों में 11 का निस्तारण किया गया। वहीं सिराथू में 71 में छह शिकायतों का निस्तारित की गईं।
विज्ञापन


डीएम ने सार्वजनिक भूमि, चारागाह, तालाब एवं पोखरों पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में हीं आपूर्ति विभाग, दिव्यांग, समाज कल्याण विभाग एवं विद्युत विभागद्वारा कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। राशन कार्ड व विद्युत विभाग से जुड़ी चार-चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में करारी के रक्सराई गांव निवासी नीता देवी पत्नी स्व रामचन्द्र ने भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। अंधवां के भगवत प्रसाद ने विद्युत विभाग द्वारा आम रास्ते पर खंभा लगाकर मार्ग अवरूद्ध करने की शिकायत पर एक्सईएन को कार्रवाई का निर्देश दिया। चक थांबा की ग्राम प्रधान पूनम सिंह द्वारा गांव में मीटर लगाने एवं नि:शुल्क कनेक्शन तथा तार जोड़ने हेतु नामित व्यक्ति द्वारा उपभोक्ताओं को रसीद नहीं देने की शिकायत की। इस अवसर पर एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीवीओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, डीडीओ, पीडी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं सिराथू तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम ज्योति श्रीवास्तव की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 71 फरियादियों ने अपनी शिकायतें बताईं। एसडीएम ने इनमें से छह शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस में तहसीलदार बीडी गुप्ता, बीडीओ देव कुमार, बीडीओ कड़ा राकेश धुरिया, एआरओ सिराथू परवीन, पूर्ति निरीक्षक प्रदीप तिवारी, एबीएसए सिराथू अरविंद सिंह पटेल व कड़ा के संजय सिंह, एसडीओ विद्युुत आरसी अनुरागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें