फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर मौत के घाट उतारी गई थी रीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल। क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में ब्याही रीता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चक पिनहा निवासी सजन लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीता का विवाह छह मई 2017 को तिल्हापुर गांव के प्रमोद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर ससुराली बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को काफी समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक दस जुलाई को ससुरालियों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए पेट दर्द से मौत होने की बात बताई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ घटना के दूसरे दिन ही पुलिस को तहरीर दी थी। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद, ससुर हीरालाल, देवर धर्मेंद्र, गुड्डू, सास राजरानी और ननद गौरामनी आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें