फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय को प्रधान प्रतिनिधि ने की वसूली
विज्ञापन

-बैंक से मिलते ही छह हजार ले लेने का आरोप, शिकायत पर डीपीआरओ ने लगाई फटकार
मंझनपुर (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के दुर्गापुर गांव में ओडीएफ अभियान के तहत निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ से शौचालय के लाभार्थियों ने वसूली का आरोप लगाया। डीपीआरओ को बताया कि बैंक से पैसा निकालते वक्त प्रधान प्रतिनिधि ने उनसे छह-छह हजार रुपए ले लिए। इसके चलते उनके शौचालय अधूरे पड़े हैं। शिकायत पर डीपीआरओ ने प्रधान प्रतिनिधि को शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है।
डीपीआरओ कमल किशोर गुरुवार को दुर्गापुर गांव शौचालय निर्माण के साथ-साथ विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले शौचालय निर्माण की हकीकत खंगालनी शुरू की। इस दौरान गांव में निर्माण कार्यों की स्थिति दयनीय मिली। गांव की ममता देवी पत्नी जयकरन, संजना देवी पत्नी रामराज, जवाहर लाल पुत्र शिवदीन व रामआसरे पुत्र करन ने डीपीआरओ से आरोप लगाया कि प्रधान प्रतिनिधि भरत भूषण द्विवेदी ने शौचालय निर्माण का छह-छह हजार रुपये बैंक से पैसा निकालते समय ही ले लिया। इसके चलते वे लोग शौचालय निर्माण का कार्य पूरा नहीं करा सके। इस पर डीपीआरओ ने फटकार लगाते हुए अधूरे शौचालयों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इनसेट
मिशन इंद्रधनुष के कार्य में असहयोग का आरोप
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गापुर के खिलाफ एएनएम/ बीएचडब्लू सुनीता देवी ने डीपीआरओ से शिकायत की है कि सघन मिशन इंद्रधनुष योजनान्तर्गत कराए जा रहे टीकाकरण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सहयोग करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के खाते के लिए कई बार कहा गया पर आज तक नहीं खुलवाया गया। इससे शासन की प्राथमिकता वाले सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। डीपीआरओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




केपीएस के बच्चों ने ली दुग्ध उत्पादन की जानकारी
मंझनपुर (ब्यूरो)। केपीएस भरवारी एवं भीटी के बच्चे गुरुवार को टूर पर रहे। बच्चों का टूर पराग दुग्ध उत्पादन केंद्र इलाहाबाद में कराया गया। यहां पर बच्चों ने दुग्ध उत्पादन की तकनीकी जानकारी हासिल की। इस दौरान दुग्ध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। टूर में बच्चों ने पराग डेयरी द्वारा उत्पादित खाद्य पदार्थों का भी जायका लिया। टूर में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीती मिश्रा ने दूध पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बच्चों को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया। टूर में बच्चों के साथ अखिलेश सिंह, पूजा रावत, प्रवीण पांडेय, संगीता, शहजाद एवं अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन



न्यायालय परिसर में निकाली गई विधिक जागरूकता साइकिल रैली
फोटो.......
मंझनपुर (ब्यूरो)। विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रभारी जिला जज सुरेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के शुभारंभ के समय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार, हुमायूं राशिद खान, इफतेखार अहमद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र, सिविल जज सीनियर डिवीजन कुलदीप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रुति वर्मा, कैलाश चंद्र यादव के अलावा एडवोकेट उपेंद्र शुक्ल, शिवराज भारती, दुर्गा देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चुन्नी लाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें