फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके इशारे पर हुआ अवैध खनन, खोज रही सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसके इशारे पर हुआ अवैध खनन, खोज रही सीबीआई
विज्ञापन

दूसरे दिन आधा दर्जन बालू कारोबारियों का हुआ सीबीआई से सामना
किस घाट से लाकर डंप किया था बालू, कारोबारियों ने खोला राज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में आने के बाद सीबीआई टीम ने दूसरे दिन आधा दर्जन कारोबारियों से सघन पूछताछ की। किसके इशारे पर जिले में अवैध खनन का बड़ा कारोबार हुआ टीम उस तक पहुंचने की कोशिश करती रही। सीबीआई ने चार पट्टेधारक और दो डंप कारोबारियों से पूछताछ की है।
सीबीआई ने पूछताछ के लिए जिले के छह बालू कारोबारियों को तलब किया था। इसमें करवरिया बंधु का कारोबार देख रहे संतोष तिवारी, खेमराज, ओम प्रकाश, जसवंत, डंप कारोबारी गोबर्धन और बालमुकुंद शामिल रहे। सीबीआई कैंप कार्यालय में पहली पेशी ठीक दस बजे करवरिया बंधु का कारोबार देख रहे संतोष तिवारी की हुई। लगभग दो घंटे सघन पूछताछ के बाद बारी-बारी से आधा दर्जन कारोबारियों को बुलाकर टीम ने वैध-अवैध खनन की जानकारी की। डंप कारोबारियों से टीम ने जिस घाट से उन्होंने बालू खरीदी थी उसके दस्तावेज भी तलब किए हैं। सूत्रों की माने तो सीबीआई टीम के निशाने पर जिले में अवैध खनन कराने वाले सरगना पर है। बुधवार को पूछताछ के दौरान सीबीआई का इस पर विशेष जोर रहा। काफी हद तक सीबीआई को सरगना के बावत राज भी मिल गया है। यहां पर अहम बात यह है कि जिसके इशारे पर जिले के अलावा गैर प्रांत के कारोबारियों ने यमुना में अवैध खनन किया है, उसके विरुद्ध कोई दस्तावेज नहीं है। हालांकि, सीबीआई उस तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल का सहारा ले सकती है। फिलहाल सीबीआई की पूछताछ से खनन कराने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

000000

मंडी में फटी पाइपलाइन आढ़तियों के लिए बनी समस्या
- सड़क पर पानी भरे रहने से आए दिन फंस रहे वाहन
अटसराय (ब्यूरो)। नगर पंचायत अजुहा स्थित मंडी समिति की पेयजल पाइप लाइन छह माह से फटी है। पाइप लाइन का पानी मंड़ी की दुकानों को जाने वाले रास्ते में भरा रहता है। इससे आढ़तियों व खाद्यान्न लेकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समिति के जिम्मेदार हैं कि शिकायत के बाद भी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में बिछी पाइप लाइन सड़क किनारे छह माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी में जलापूर्ति के दौरान पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बहकर परिसर की सड़क पर फैल जाता है। वजूद खो रही मंडी की सड़कों पानी भर जाने से कीचड़ हो जाता है। इसे आढ़तियों व लाइसेंस धारक व्यापारियों को मंडी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना होता है। मामले की शिकायत मंडी के कारोबारी राकेश कुमार केशरवानी व रमेश चंद्र अग्रहरी ने कई बार सचिव गोपाल बाबू से की। बावजूद इसके फटी पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया। मंडी सचिव गोपाल बाबू का कहना है कि जब सड़क की मरम्मत होगी उसी समय फटी पाइप लाइन भी ठीक कराई जाएगी। इसे लेकर मंडी कारोबारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें