फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा स्नान दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला की दरबार में जाकर मत्था टेकते हुए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को भोर होते ही गंगा घाट स्नानार्थियों की भीड़ से पूरी तरह पट चुके थे। गंगा नदी के कालाकांकर घाट, लेहेदरी घाट, कालेश्वर घाट, कुबरी घाट, बाजार घाट, शहजादपुर घाट, संदीपन घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं गंगा स्नान के साथ दीपदान कर पुण्य कमाया। सबसे अधिक भीड़ कड़ा के कुबरी घाट पर रही।
विज्ञापन


दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाने के बाद शक्ति एवं सिद्ध पीठ शीतला मां के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। देवी मइया के धाम में भोर सेे शुरू हुआ पूजा-पाठ का क्रम देर शाम तक चलता रहा। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के साथ सर्किल के सीओ, एसडीएम मोबाइल रहते हुए व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
गंगा स्नान के बाद भक्तों ने माता शीतला के दरबार में टेका मत्था

सावन मेला आज से, सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त
मंझनपुर। सावन मेले का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो रहा है। सोमवार से सावन मेले की शुरूआत होने के कारण इसे विशेष पर्व माना गया है। इसको देखते हुए गंगा घाटों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। कांवरियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। घाटों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात होंगे। इनके अलावा गोताखोर भी लगाए गए हैं। कांवर लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। इन श्रद्धालुओं की निगरानी की जिम्मेदारी कलस्टर टीम के साथ ही 100-डॉयल पुलिस को सौंपी गई है। जिस थाना क्षेत्र से यह कांवरियां निकलेंगे, वहां की पुलिस इनकी पूरी देखरेख करेगी। सीओ को निर्देश जारी किया गया है कि सावन माह में कांवरियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। यदि कोई शिकायत आती है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका समाधान करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें