चयनित खिलाड़ियों के साथ कौशांबी जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत- खेल शिक्षक
कौशाम्बी जिला कबड्डी एसोसिएशन ने शनिवार को चायल खास स्थित राम नाथ पीजी कॉलेज में स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जनपद के दर्जनों खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। एसोसिएशन ने कई मैचों के माध्यम से 16 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी कॉलेज में एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद वे 20-21 सितंबर को भदोही में होने वाली स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव बिहारी लाल, अध्यक्ष स्वधा द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्वकर्मा और कॉलेज के प्रबंधक डॉ. श्रीकृष्ण पटेल उपस्थित रहे।