फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के 22 में से 16 नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के 22 में 16 नमूने फेल
विज्ञापन

होली पर चला गए अभियान के दौरान जिले की विभिन्न बाजारों से लिए गए थे नमूने
लैब से आई रिपोर्ट के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी की नोटिस, कारोबारियों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में मिलावटी खाद्य पदार्थों का गोरखधंधा चल रहा है। इसका खुलासा खाद्य पदार्थों की लैब से आई जांच रिपोर्ट में हुआ है। होली पर भेजे गए 22 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 16 फेल हो गए हैं। लैब की रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसे लेकर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

होली पर जिले भर में विभागीय टीम ने अभिहीत अधिकारी शशि शेखर की अगुवाई में जिले के देवीगंज, सिराथू, मंझनपुर, सरायअकिल, मनौरी, चायल आदि कस्बों एवं बाजारों में छापा मारकर खोवा, सरसों तेल रिफाइंड, बेसन, पापड़, चुर्री, मिठाई, दूध एवं पनीर आदि के 22 नमूने लिए थे। सभी नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए थे। टीम ने सरायअकिल कस्बा स्थित सुशील कुमार की गोदाम से भी पामोलिव ऑयल, सरसों तेल, वनस्पति आदि का नमूना लिया था। यहां बड़े पैमाने पर मिलावटी तेल की बिक्री की शिकायत मिली थी। टीम के पहुंचते ही गोदाम मालिक ताला बंद कर फरार हो गया था। टीम ने गोदाम सील कर दिया था। अनलॉक में जांच हुई तो लैब से रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में सरायअकिल समेत सभी बाजारों से लिए गए 22 नमूनों में 16 फेल निकले। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सभी को नोटिस भेजकर 30 दिन में जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें