16 new tested covid positive in kaushambi
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। बीते 24 घंटे में दस संक्रमित कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए। वहीं 16 नए लोग पॉजिटिव भी गए। सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1291 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 790 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ जबकि 502 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 15 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सर्वाधिक नौ पॉजिटिव केस कड़ा क्षेत्र के हैं। जबकि नेवादा क्षेत्र के चार तथा कनैली और चायल क्षेत्र के एक-एक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के भीतर दस संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले कुल 1761 संक्रमितों में से 1614 स्वस्थ हो गए। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91.60 फीसदी हो गया। फिलहाल 124 मरीजों का इलाज चल रहा है।