फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 16 माह बीते,नहीं दिए दस्तावेज, पूर्व सचिव को तीन दिन का अल्टीमेटम

Mon, 28 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
17 सिपाह गांव में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को हिदायत देते डीपीआरओ व डीसी। स्रोत: विभाग - फोटो : kathua
विज्ञापन
डीपीआरओ ने रविवार को कड़ा ब्लॉक के शहजादपुर व सिपाह का औचक निरीक्षण किया। सिपाह में वर्मी कंपोस्ट पिट का निर्माण मानक विहीन मिलला। साथ ही शहजादपुर के स्कूल में टाइल्स व वायरिंग का काम चलता मिला।
विज्ञापन

यहां कितना खर्च हुआ है, इसका पूर्व सचिव ने नहीं दिया। इस पर डीपीआरओ ने पूर्व सचिव को अल्टीमेटम देते हुए तीन दिन में दस्तावेज देने का निर्देश दिया है।
शहजादपुर गांव में आरआरसी सेंटर का निर्माण किया है। इसका संचालन नहीं हो रहा था। यहां की फर्श टूटी मिली। करीब दो साल बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। इस पर सचिव ने बताया की पूर्व के सचिव प्रदीप सरोज ने 16 माह बीतने के बाद भी गांव में हुए कार्यों से जुड़े दस्तावेज नहीं दिए थे।
विज्ञापन

ऐसे में यहां किस काम के लिए कितना खर्च हुआ है। इसकी जानकारी सचिव को नहीं है। पंचायत भवन भी दो साल से अधूरा है। जबकि गांव के स्कूल में काम होता मिला।
इस पर डीपीआरओ ने पूर्व में तैनात रहे सचिव को फटकार लगाते हुए तीन दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सिपाह गांव में आरआरसी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। यहां बने वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया गया। घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण यह टूटने लगा।
कचरा पात्र भी टूटा मिला। डीपीआरओ ने इस पर प्रधान व सचिव को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह में व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो गांव में टीम गठित कर कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा। इस मौके जिला समन्वयक प्रांशु केसरवानी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश तिवारी व संबंधित गांव के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें